Thursday, January 27, 2011
सच भगवन ही ऐसे लोगो का मदद करता | बात ख़तम नहीं हुई दोस्तों आगे फिर लिखेंगे ......
मैं आज बाजार में सब्जिय खरीद रहा था | आलू १० रुपये के सवा किलो प्याज ४० रुपये किलो लहसन ३० रुपये के १०० ग्राम टमाटर २० रुपये किलो ! तभी एक आदमी दुकान पर आया कपरे के पहरावे से ही पता चलता था की रोज की मजदूरी करने वाले हैं | जब उसने ५० रुपये का नोट निकला और दुकानदार से सारा भाव मोल करने के बाद पव भर गोभी आधा किलो आलू लेने के बाद दुकानदार से १०० ग्राम प्याज देने बोला दुकानदार ने दू तुक जबाव दिया नहीं पाव से कम नहीं मिलेगा | थोरी देर तक मैं सोचता रहा फिर पूछा भाई ऐसा कियो दुकानदार ने बोला सर जी १०० ग्राम में या तो १० ग्राम जयादा देना परेगा या १० ग्राम कम आप बताये अगर ऐसे १० लोग आ जाये तो या हमें तू तू मै मैं करना परेगा या फिर १० रूपये का नुकसान सहना परेगा आप बताये इस जगह पे आप किया करते | दुकान वाले का अपना सोच को हम गलत नहीं कह सकते अगर ईमानदारी की बात करे तो | फिर मैं उस आदमी के साथ दुकान से चल परे रस्ते में मैंने उनसे पूछा आप किया करते हैं उसने हमें बताया सर मैं दुकान से लोगो के घर तक सामान पहुचाते हैं | दुकान मालिक हमें २5०० रुपये तनखाह देता हैं | और कभी कभी जिनके घर सामान पहुचने जाते वो भी १०-२० रुपये दे देते हैं | मिला जुला के ३००० - ३५०० रुपये कमा लेता हूँ | फिर मैंने उनसे पूछा आप के घर में कितने लोग हैं ? उसने बताया २ बच्चे हैं , और बीबी हैं | फिर मैंने उनसे पूछा बच्चे कितने बरे हैं उसने बताया एक आठवी में पढता हैं और एक पाचवी में सरकारी स्कूल में पढता हैं | फिर मैंने पूछा उनसे आप कैसे घर का खर्चा शम्भालते हैं बोला सरजी भगवन की दया से | मैं वापस अपने रूम में आया और ये सोचता रहा रात भर अगर वो इन्सान कम से कम १००० रुपये घर का किराया देता होगा जैसा मेरे सामने उसने ३० रुपये का सब्जीया ख़रीदा तो अभी चावल और आता तेल मसाला गैस या किरोसन तेल तो अभी बचा ही हैं | ये सोच कर रात भर नींद नहीं आया | अगर आप ये पढ़कर ये सोचते हैं की मैं ने ऐसा क्यों लिखा तो आप को जान कर खुसी होगी की कम से कम हम आप तक ये बात पंहुचा सके और थोरी देर आप को भी सोचने के लिए मजबूर कर दिए | यह भी बता दू की मैं राजनीती विषयो पर बहस नहीं करता हूँ | मैं बस इतना चाहता हूँ की जिनका विवरण मैं लिखा इनके जैसे आधी आवादी मेरे देश में हैं | प्लीज ऐसे लोगो का मदद कैसे हो सकता ???????
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment